सोने के बाद क्या होता है? जानिए रहस्य |


सोने के बाद क्या होता है?

सारा दिन काम करने से हमारा मन और शरीर थक जाता है, थके हुए अंगों को ताजगी और शक्ति प्रदान करने के लिए हमें नींद की जरूरत होती हैं, सोते समय हमारी माँसपेशियाँ विश्राम अवस्था में आ जाती हैं, जिससे उनका तनाव कम हो जाता है और वे पुनः काम करने योग्य हो जाती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि हमें नींद कैसे आती है और नींद के दौरान हमारे शरीर में क्या होता है?

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार हमारे मस्तिष्क में एक बहुत ही जटिल क्षेत्र है, जिसे हम 'निद्रा-केन्द्र' कहते हैं। खून में मिला हुआ केल्शियम इस निद्रा-केन्द्र को नियन्त्रित करता हैं। जब केल्शियम की एक निश्चित मात्रा रक्त द्वारा निद्रा-केन्द्र तक पहुँचा दी जाती है तो हमें नींद आ जाती है। कुछ जानवरों पर प्रयोग करके दखा गया कि यदि इंजेक्शन द्वारा निद्रा-केन्द्र मस्तिष्क से आने वाली नसों का सम्बन्ध शरीर के शेष अंगों से समाप्त कर देता है, तब हमारी इच्छा-शक्ति और चेतना अस्थायी तौर पर समाप्त हो जाती है।

सोने के बाद हमारा शरीर अनेक हरकतें करता है। हम नींद में कई बार करवट बदलते हैं। एक आदमी औसतन एक रात में 20 से 40 बार हरकत करता है। हमारा रक्त-संचार जारी रहता है, हृदय की धड़कन गति कुछ धीमी पड़ जाती है, किन्तु पाचन-संस्थान अपनी सामान्य स्थिति में होता है, यकृत और गुरदे अपना काम करते रहते हैं। नींद की अवस्था में आवाजप्रकाश गरमी और गन्ध आदि की प्रतिक्रिया हर सोने वाले व्यक्ति पर एक सी होती है। नींद की अवस्था में हमारे शरीर का तापमान भी लगभग एक डिग्री कम हो जाता है।

एक स्वस्थ व्यक्ति को कितने घण्टे सोना चाहिए? इस प्रश्न का उत्तरहर व्यक्ति की निद्रा की आवश्यकता व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग होती है, एक औसत वयस्क व्यक्ति को 7 से 9 घण्टे तक सोने की आवश्यकता पड़ती है, पन्द्रह वर्ष के लड़के-लड़कियों को हर रात लगभग 10 घण्टे सोने की आवश्यकता होती है। हर रात एक निश्चित समय पर सोने के लिए जाना लाभदायक रहता है, क्योंकि इससे एक आदत बन जाती है। अनिद्रा रोग में व्यक्ति को सोने की मानसिक स्थिति पाने में कठिनाई होती है, ऐसी अनिद्रा में व्यक्ति को कुछ पीड़ा और परेशानी भी होती है, चिन्ताओं के कारण भी नींद नहीं आती। एक हवादार शान्त और अँधेरा कमरा गहरी नींद के लिए उपयुक्त रहता है।


नमस्कार दोस्तोंमेरा नाम गौतम हैमैं एक ब्लॉगर हूंएक ब्लॉग लिखने में बहुत समय लगता हैदोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ आगे भी शेयर करें। 🙏




Post a Comment

Previous Post Next Post