कुछ लोगों की लम्बाई क्यों नहीं बढ़ती?

कुछ लोगों की लम्बाई क्यों नहीं बढ़ती?

कुछ लोगों की लम्बाई क्यों नहीं बढ़ती?

हम अपने जीवन में अनेक प्रकार के लोग देखते हैं। कुछ लोग बहुत लम्बे होते हैं तो कुछ बहुत ही छोटे आमतौर पर मध्यम कद के लोग अधिक देखने को मिलते हैं, कभी-कभी तो ऐसे लोग भी दिखाई देते हैं, जिनका कद इतना छोटा होता है कि उन्हें देखकर हमें हँसी आ जाती है। सर्कस में हँसाने वाले जोकर बौने ही होते हैं।

मनुष्य की लम्बाई में वृद्धि कई बातों पर निर्भर करती है। सामान्य रूप से मनुष्य की लम्बाई वंशानुगत गुणों के कारण होती है। जिस व्यक्ति के माँ-बाप लम्बे होंगे, वह व्यक्ति भी लम्बा ही होगा। छोटे कद के माँ-बाप के बच्चे भी छोटे ही कद के होते हैं। बौनेपन का दूसरा कारण बीमारी भी हो सकती है। कुछ बीमारियाँ ऐसी होती है जो लम्बाई में वृद्धि को रोक देती है, बौनापन पिट्यूटरी ग्लैण्ड में हॉरमोनों की कमी के कारण भी हो सकता है। बहुत से बच्चे बचपन में तो तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन फिर उनका बढ़ना अचानक रुक जाता है, उनका बौनापन हारमोनों की कमी के कारण होता है, इस प्रकार के बौनेपन को हॉरमोनों के इंजेक्शन देकर दूर किया जा सकता है। कुछ जातियाँ ऐसी होती है, जिनमें लोग आमतौर पर लम्बे होते हैं और कुछ जातियाँ ऐसी भी होती हैं, जिनके लोग छोटे कद के होते हैं। अफ्रीका में वातूसी और मसाई नामक जातियाँ ऐसी हैं, जिनमें लोग सात फुट तक लम्बे होते हैं। इसके विपरीत अफ्रीका में पिग्मी जाति के लोगों की लम्बाई केवल साढ़े चार फुट होती है। कुछ बौने लोग ऐसे भी होते हैं,

जिनका सिर और धड तो सामान्य आकार का हाता है लेकिन उनकी टाँगे और बाँहें छोटी होती हैं, ऐसा प्रायः हड्डियों की बीमारी के कारण होता एक सामान्य शारीरिक ढाँचा बाल्यावस्था और किशोरावस्था में बढ़ता है इन अवस्थाओं में हड्डियों के सिरों पर स्थित कोमलास्थि बढ़ कर हड्डियों का रूप ले लेती हैं, कोमलास्थि की बीमारी होने से हाथ और पैर सामान्य आकार तक नहीं बढ़ पाते।

एड्रिनल, पिट्यूटरी, थॉयराइड ग्लैण्ड्स और स्त्री-पुरुष के यौन ग्लैण्ड्स के विकारों के कारण भी शरीर की लम्बाई बहुत ज्यादा या बहुत कम हो सकती है। अपर्याप्त पोषक तत्त्वों और विटामिंस के न मिलने से भी लम्बाई कम हो जाती है। यदि बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुसार ये पोषक तत्त्व दिए जाते रहें तो उसकी लम्बाई बढ़ सकती है।


नमस्कार दोस्तोंमेरा नाम गौतम हैमैं एक ब्लॉगर हूंएक ब्लॉग लिखने में बहुत समय लगता हैदोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ आगे भी शेयर करें। 🙏





Post a Comment

Previous Post Next Post